जिला चिकित्सालय में शुक्रवार की समीक्षा बैठक सम्पन्न: सफाई, 108 एंबुलेंस, अलाव व्यवस्था और स्वास्थ्य एडवाइजरी पर कलेक्टर के सख्त निर्देश

Dec 12, 2025 - 20:59
Dec 12, 2025 - 21:01
 0  162
जिला चिकित्सालय में शुक्रवार की समीक्षा बैठक सम्पन्न: सफाई, 108 एंबुलेंस, अलाव व्यवस्था और स्वास्थ्य एडवाइजरी पर कलेक्टर के सख्त निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिला चिकित्सालय में हर शुक्रवार को आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने सबसे पहले 108 एंबुलेंस सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि अब भी इसमें सुधार की आवश्यकता है, ताकि मरीजों को बेहतर और समय पर सुविधा मिल सके।

इसके बाद उन्होंने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। डॉक्टरों से मिले फीडबैक में बताया गया कि अस्पताल में सफाई में सुधार तो हुआ है, लेकिन फोकस क्षेत्रों की तुलना में आउटर एरिया में अभी और ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि कहीं भी पानी जमा न हो तथा चिकनी टाइल्स के कारण फिसलन न बने, वरना मरीजों के फिसलने का खतरा बढ़ जाता है।

बैठक में कलेक्टर ने चिकित्सकों से पूछा वर्तमान समय में कौन-कौन सी बीमारियाँ अधिक फैल रही हैं, और उनके लिए तत्काल स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बढ़ती Cold Waves को देखते हुए अलग से एडवाइजरी जारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि“जरूरतमंदों को कंबल वितरण के लिए भी प्रयास किए जाए।”

कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को जिला चिकित्सालय परिसर में अलाव की उचित व्यवस्था के लिए निर्देशित करने के साथ ठेले-गुमटियों को पीएम स्वनिधि के माध्यम से लोन उपलब्ध कराकर सुव्यवस्थित रूप से शिफ्ट करने का कहा।

बैठक के समापन पर उन्होंने कहा कि “हम अक्सर सोचते हैं कि दूसरा कर लेगा, लेकिन अगर सब मिलकर थोड़ा-थोड़ा प्रयास करें, तो परिणाम अवश्य दिखाई देते हैं।”

बैठक में सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर, सिविल सर्जन डॉ. वीएस रघुवंशी सहित अन्‍य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0