बजरंगगढ़ टोल बैरियर पर अवैध वसूली को लेकर हंगामा, नियमविरुद्ध टोल टैक्स पर उठे सवाल

Feb 1, 2026 - 20:16
Feb 1, 2026 - 20:16
 0  513
बजरंगगढ़ टोल बैरियर पर अवैध वसूली को लेकर हंगामा, नियमविरुद्ध टोल टैक्स पर उठे सवाल

लगुना, बजरंगगढ़ (आरएनआई) लगुना क्षेत्र के बजरंगगढ़ टोल बैरियर पर टोल टैक्स के नाम पर की जा रही कथित अवैध वसूली को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रदेश की भाजपा एवं जिले की महिला नेत्रियों ने भी मौके पर पहुंचकर टोल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि यहां नियमों को ताक पर रखकर टोल की वसूली की जा रही है, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नेत्रियों ने सवाल उठाया कि जब टोल वसूली के स्पष्ट नियम तय हैं, तो फिर मनमानी वसूली कैसे की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। प्रदर्शन के दौरान यह भी कहा गया कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में टोल वसूली की पारदर्शिता और प्रशासनिक निगरानी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0