बच्चे को गोद में उठाया, फिर किया सैल्यूट: तमिलनाडु के सीएम विजय का मंच पर दिखा अलग अंदाज

Tuesday, August 11, 2026 - 17:17
0
बच्चे को गोद में उठाया, फिर किया सैल्यूट: तमिलनाडु के सीएम विजय का मंच पर दिखा अलग अंदाज

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय मंगलवार को चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय ‘नशा-मुक्त तमिलनाडु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंच पर उनका अलग अंदाज देखने को मिला। पुलिस की वर्दी पहने एक बच्चे को उन्होंने मंच पर बुलाया, उसे गोद में उठाया और बाद में सैल्यूट भी किया। बच्चे ने भी जवाब में मुख्यमंत्री को सैल्यूट किया।

पुलिस की वर्दी में पहुंचा था बच्चा

जानकारी के अनुसार, वर्दी पहने यह बच्चा रामनाथपुरम जिले के पुलिस अधीक्षक चंडीश का बेटा है। वह अपने पिता की तरह खाकी वर्दी पहनकर कार्यक्रम में पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने बच्चे को मंच पर बुलाकर उससे मुलाकात की और उसे गोद में उठा लिया।

इसके बाद जब बच्चा मंच से वापस जाने लगा तो मुख्यमंत्री विजय ने उसे सैल्यूट किया। बच्चे ने भी मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री को सैल्यूट कर जवाब दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पल को काफी पसंद किया।

छात्रों को दिलाई नशा-मुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने राज्यभर के स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को नशा-मुक्त तमिलनाडु के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों और युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए और युवाओं को नशे से दूर रखकर राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाना जरूरी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User