एअर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद पायलट के डोप टेस्ट से उठे सवाल, एयरलाइन ने दिया जवाब

Sunday, August 9, 2026 - 12:49
0
एअर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद पायलट के डोप टेस्ट से उठे सवाल, एयरलाइन ने दिया जवाब

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को मंगलवार 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। दिल्ली पहुंचने के बाद फ्लाइट के पायलटों का पोस्ट-फ्लाइट साइकोएक्टिव सब्सटेंस यानी डोप टेस्ट किया गया। सूत्रों के मुताबिक, कैप्टन के टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, एअर इंडिया ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि तय नियमों के तहत फ्लाइट की लैंडिंग के बाद पायलटों का पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया था। हालांकि, टेस्ट के नतीजे अभी तक एयरलाइन के साथ साझा नहीं किए गए हैं। इसलिए एयरलाइन फिलहाल किसी निष्कर्ष पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है।

एअर इंडिया ने कहा कि नागरिक उड्डयन नियमों के तहत क्रू मेंबर्स का नियमित ड्रग टेस्ट किया जाता है। ये टेस्ट किसी विशेष फ्लाइट या ऑपरेशनल घटना से अलग भी किए जाते हैं। जरूरत पड़ने पर एयरलाइन संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करती रहेगी।

फ्लाइट में 134 यात्री थे

उड़ान संख्या AI-2379 ने मंगलवार सुबह 8:41 बजे फुकेट से 134 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। दिल्ली पहुंचने से करीब डेढ़ घंटे पहले क्रूज चरण के दौरान विमान तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गया।

यात्रियों के मुताबिक, विमान करीब दो से तीन मिनट तक तेज झटकों के साथ डगमगाता रहा। टर्बुलेंस इतना तेज था कि विमान के केबिन की सीलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।

फिलहाल डोप टेस्ट के नतीजों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में पायलट के टेस्ट को टर्बुलेंस की घटना से सीधे जोड़ना जल्दबाजी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User