फर्जी दस्तावेज़ों से कार पंजीयन कराने के मामले में फरार बर्खास्त एसआई गिरफ्तार

Oct 9, 2025 - 22:42
Oct 9, 2025 - 22:44
 0  594
फर्जी दस्तावेज़ों से कार पंजीयन कराने के मामले में फरार बर्खास्त एसआई गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस की बड़ी कार्यवाहीं, फर्जी दस्तावेजों से छलपूर्वक कार का पंजीयन कराने के मामले में करीबन दो साल से फरार आरोपी बर्खास्‍त एसआई रामवीर सिंह कुशवाह को गुना पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी पूर्व से रहा है आपराधिक गतिविधियों में संलिप्‍त, आरोपी के विरूद्ध हत्‍या, हत्‍या का प्रयास, अपहरण, मारपीट, एससीएसटी एक्‍ट आदि गंभीर धाराओं में दर्ज हैं कई अपराध। 

·      माननीय न्‍यायालय द्वारा आरोपी को किया गया था भगोड़ा घोषित

·      आरोपी को पुलिस ने माननीय न्‍यायालय से लिया था तीन के पुलिस रिमाण्‍ड पर, पुलिस कस्‍टडी में की गई कड़ी पूछताछ

·      पुलिस रिमाण्‍ड उपरांत आरोपी को आज माननीय न्‍यायालय के समक्ष पुन: किया पेश, जहां से भेजा गया जेल

               गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा विभिन्‍न प्रकरणों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु एक अभियान चलाकर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में गुना कोतवाली में में दर्ज फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर छलपूर्वक कार का पंजीयन कराने के मामले में करीबन दो साल से फरार आरोपी बर्खास्‍त एसआई रामवीर सिंह कुशवाह को गुना पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने में उल्‍लेखनीय सफलता हासिल की गई है।

               गौरतलब है कि गुना जिले के धरनावदा थाने के अपराध क्रमांक 65/17 धारा 365 भादवि इजाफा धारा 307, 302, 364, 120-B, 201 भादवि एवं धारा 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में जप्त वाहन डस्‍टर कार क्रमांक एमपी-08-सीए-0022 के संबंध में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रामवीर सिंह कुशवाह ने उक्त वाहन का पंजीयन संजय सिंह पुत्र बहादुर सिंह कुशवाह निवासी पुलिस लाइन गुना के फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर करवाया था। आरोपी रामवीर सिंह कुशवाह ने वाहन का फर्जी पंजीयन कराने हेतु परिवहन कार्यालय गुना में पदस्थ परिवहन अधिकारी मधु सिंह एवं कर्मचारी बादाम सिंह राजोरिया से साठगांठ कर अपने पद का प्रभाव दिखाते हुए छलपूर्वक वाहन पंजीयन की प्रक्रिया संपन्न गराई गई थी । प्रकरण में संपूर्ण जांच उपरांत थाना कोतवाली गुना में दिनांक 02 जनवरी 2024 को आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 03/24 धारा 197, 198, 420, 463, 465, 467, 471 भादवि का प्रकरण पंजीवद्ध किया गया था । आरोपी रामवीर सिंह कुशवाह अपराध दर्ज होने के समय से ही लगातार फरार चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा उसके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थीं ।

    पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी द्वारा धोखाधड़ी के उक्‍त प्रकरण में लंबे समय से फरार आरोपी रामवीर सिंह कुशवाह की जल्‍द से जल्‍द गिरफ्तारी हेतु अतिरि‍क्‍त पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के नेतृत्‍व में गुना कोतवाली टीआई सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम को आवश्‍यक दिशा निर्देश देकर लगाया गया एवं स्‍वयं द्वारा टीम की लगातार मॉनीटरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा आरोपी रामवीर सिंह कुशवाह की सरगर्मी से तलाश की गई एवं जिसकी तलाश के क्रम में विगत दिनांक 05 अक्‍टूबर 2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्‍परता से कार्यवाही कर प्रकरण में करीबन दो साल से फरार चल रहे आरोपी रामवीर सिंह पुत्र सुखबीर सिंह कुशवाह निवासी सोनी कॉलोनी गुना को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को दिनांक 06 अक्‍टूबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश कर आरोपी से प्रकरण में अन्‍य पूछताछ हेतु माननीय न्‍यायालय से आरोपी को तीन दिवस के पुलिस रिमांड पर लेकर जिससे पुलिस कस्‍टडी में कड़ी पूछताछ की गई एवं आज पुलिस रिमाण्‍ड उपरांत आरोपी रामवीर सिंह को माननीय न्‍यायालय के समक्ष पुन: पेश किया गया, जहां से चांचौड़ा उपजेल भेज दिया है।

  आरोपी रामवीर सिंह पुत्र सुखवीर सिंह कुशवाह निवासी सोनी कालोनी गुना का आपराधिक रिकार्ड :—

1-     थाना धरनावदा- अप.क्र. 65/17 धारा 365 इजाफा 307, 302, 364, 120, 201 भादवि एवं धारा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट ।

2-  थाना धरनावदा- अप.क्र. 54/20 धारा 166 (क), 167, 197 भादवि ।

3-  थाना कोतवाली गुना - अप.क्र. 686/19 धारा 341, 294, 506, 195, 34 भादवि एवं धारा 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(vi) एससी/एसटी एक्ट ।

4-  थाना कोतवाली गुना - अप.क्र. 687/19 धारा 341, 294, 506, 195, 34 भादवि एवं धारा 3(1) (द), 3(1)(घ), 3(2)(vi) एससी/एसटी एक्ट ।

5-  थाना कोतवाली गुना - अप.क्र. 03/24 धारा 197, 198, 420, 463, 465, 467, 471 भादवि ।

6-  थाना केंट- अप.क्र. 184/23 धारा 174(a) भादवि ।

               गुना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के नेतृत्व में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, सउनि जनक शर्मा, सउनि प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक गिर्राज शर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक दीपक तोमर, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा. प्रधान आरक्षक प्रवीन दीवान, प्रधान आरक्षक शहबाल खान, प्रधान आरक्षक अशोक सरोज, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक आदित्य कौरव, आरक्षक विनय धाकड, आरक्षक दीपेश रावत, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक रतन सिंह, आरक्षक राजवीर, आरक्षक विशाल माथुर, आरक्षक जितेन्द्र सिंह जाटव, आरक्षक अरविन्‍द यादव, महिला आरक्षक निशा शर्मा, सैनिक रंजीत समर एवं साईबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0