मृगवास थाना घटनाक्रम में पुलिस का सख्त एक्शन, 28 आरोपियों पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज
गुना (आरएनआई) 08 अक्टूबर के दोपहर में मृगवास थाना क्षेत्र के ग्राम लीलवेह खुर्द के 27-28 लोग लाठी आदि लिएट्रेक्टर-ट्रॉली से मृगवास थाने के समक्ष पहुंचे और सभी ने थाना परिसर में घुसकर एक राय होकर पुलिस कर्मचारियों के साथ जाति सूचक अश्लील गाली-गलौंच की गई एवं परिसर में खड़े शासकीय वाहन व अन्य शासकीय संपत्ति को हल्का नुकसान पहुंचाकर शासकीय कार्य में वाधा डाली गई।
उपरोक्त घटनाक्रम के पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुए सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध सख्त धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिये गये, निर्देशानुसार मृगवास थाना पुलिस द्वारा घटनाक्रम में शामिल आरोपियों में से 26 आरोपी चिन्हित कर चिन्हित 26 आरोपियों के अलावा 02 अन्य अज्ञात आरोपियों सहित कुल 28 के विरूद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 147/25 धारा 132, 121(1), 324(3), 296, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस एवं म.प्र. लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम की धारा 3/5 तथा एससी/एसटी एक्ट) की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(व्हीपए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में लगाई गईं हैं, पुलिस टीमों के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सघन दविशें देकर जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



