प्रशासन द्वारा कैंट अशोकनगर रोड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

अतिक्रमणकारियों के खिलाफ निरंत‍र जारी हैं प्रशासनिक कार्यवाही। 

Monday, September 30, 2024 - 18:11
Updated: 2 years ago
0
प्रशासन द्वारा कैंट अशोकनगर रोड से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में शहर का सौन्‍दर्यीकरण कार्य जारी हैं। जिसके दृष्टिगत सार्वजनिक स्‍थलों एवं मुख्‍य मार्गो से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सतत् जारी है।

इसी क्रम में आज कैंट अशोकनगर रोड से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान पी.एम. श्री एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट कैंट रोड के आगे का 20 साल पुराना अतिक्रमण भी हटाया गया।

आज उक्‍त कार्यवाही के दौरान तहसीलदार गुना जीएस बैरवा, सहित नगर पालिका, नायब तहसीलदार वृत छावनी सुश्री आरती गौतम, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव सहित नगर पालिका की टीम एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User