02 अक्‍टूबर महात्‍मा गांधी जयंती शुष्‍क दिवस घोषित

जिले की समस्‍त कंपोजिट मदिरा दुकानों को बंद रखने एवं जिले में मदिरा का क्रय, विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: बंद रखे जाने के संबंध में आदेश जारी। 

Sep 30, 2024 - 18:09
Sep 30, 2024 - 18:09
 0  1.5k
02 अक्‍टूबर महात्‍मा गांधी जयंती शुष्‍क दिवस घोषित
गुना (आरएनआई) राज्‍य शासन द्वारा 02 अक्‍टूबर 2024 महात्‍मा गांधी जयंती को शुष्‍क दिवस घोषित किया गया है। 
कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा शासन के निर्देशों के पालन में एवं मध्‍यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 के अंतर्गत प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 02 अक्‍टूबर महात्‍मा गांधी जयंती के अवसर पर जिले की समस्‍त कंपोजिट मदिरा दुकानों को बंद रखने एवं जिले में मदिरा का क्रय, विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: बंद रखे जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया है।
Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0