प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी, कई जिलों में पारा 33 डिग्री पार; झांसी सबसे गर्म, फतेहपुर भी तपता रहा

Tuesday, March 3, 2026 - 13:27
0
प्रदेश में तेजी से बढ़ रही गर्मी, कई जिलों में पारा 33 डिग्री पार; झांसी सबसे गर्म, फतेहपुर भी तपता रहा

लखनऊ (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश में गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी बढ़ती जा रही है और कई जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी क्रमिक बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी का असर और तेज महसूस होगा।

सोमवार को 34.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ Jhansi प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं Fatehpur में 34.6 डिग्री, Varanasi में 33.6 डिग्री, Hamirpur में 33.2 डिग्री और Agra में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जो मार्च की शुरुआत में ही गर्मी के तेवर को दर्शाता है।

फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी Lucknow समेत कई हिस्सों में करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवा चली, जिसे स्थानीय भाषा में ‘फगुनहट’ कहा जाता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार से हवाओं की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि इन हवाओं के थमते ही तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी और गर्मी अधिक तीखी महसूस होगी।

राजधानी लखनऊ में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम था। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे प्रदेशवासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User