पीडीएस चावल की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 13 क्विंटल चावल जब्त

Saturday, March 21, 2026 - 19:15
Updated: 5 months ago
0
पीडीएस चावल की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 13 क्विंटल चावल जब्त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को जनमुखी बनाने एवं कालाबाजारी व जमाखोरी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज आरोन नगर में बड़ी कार्रवाई की गई। 

प्राप्त सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार आरोन एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए पवन कुमार जैन एवं श्रवण कुमार जैन की दुकानों से 26 कट्टों में लगभग 13 क्विंटल चावल जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में उक्त चावल पीडीएस का होना पाया गया। जब्त चावल को स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, आरोन की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। दोनों दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडे एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गुना आशीष चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि जरूरतमंदों तक शासकीय खाद्यान्न सही रूप में पहुंच सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User