नवोदित साहित्यिक रचनाकारों के लिये सुगठित नींव तैयार करेगी दो दिवसीय प्रांतीय संगोष्ठी

22 और 23 जून को प्रकृति की सुरम्य वादियों में जुटेंगे प्रदेश और देश के दिग्गज साहित्यकार वर्तमान में लोकोपयोगी नव साहित्य सृजन को लेकर करेंगे चिंतन-मनन और देंगे मार्गदर्शन। 

Tuesday, June 18, 2024 - 17:09
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) "साहित्य का प्रदेय" विषय पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद मध्य भारत प्रान्त की दो दिवसीय संगोष्ठी 22 - 23 जून को बनखेडी़ में पृकृति की सुरम्य वादियों और प्राकृतिक सौन्दर्य के मध्य आयोजित की जा रही है,  जिसमें प्रदेश और देश के लब्धप्रतिष्ठ दिग्गज साहित्यकारों का नवीन साहित्यकारों को सजीव मार्गदर्शन प्राप्त होगा । वरिष्ठ साहित्यकार यहाँ मध्य भारत प्रान्त के मूर्धन्य साहित्यकारों से नवांकुर साहित्यकारों का जहाँ साक्षात्कार करावेंगे वहीं उनकी लेखनी में वर्तमान और आनेवाले कल को लेकर आधारभूत प्रकल्पनाओं की नींव को भी मजबूत करावेंगे ।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश भार्गव ने संगोष्ठी के बारे में विस्तृत जानकारी डिटेभुए बताया कि भाऊसाहब भुस्कुटे न्यास , गोविन्द नगर बनखेडी़ जिला नर्मदापुरम प्रकृति की गोद मे स्थित सुरम्य स्थल अपूर्व छटा समेटे हुए है। इस प्राकृतिक परिवेश में नवसाहित्यकार अपने साहित्य की सृजनात्मकता को कैसे निखारें कि वह साहित्य सर्वजन के लिये उपयोगी हो । यहाँ दो दिवसीय संगोष्ठी में नवोदित साहित्य सृजन करने वालों के लिये भी यह सुनहरा अवसर है जहाँ वे वरिष्ठजनों के आशीर्वचन प्राप्त करेंगे एवम् अपनी रचनात्मकता को प्रगतिशीलता के साथ ही नई दिशा प्रदान कर सकेंगे ।

गुना जिले से गुना की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.रमा सिंह जी के दो लेख इस संगोष्ठी की पत्रिका में प्रकाशित हो रहे हैँ। जिसमें प्रदेश के नामचीन साहित्यकारों के लेख प्रकाशित हो रहे है। जिनका वाचन इस दो दिवसीय प्रांतीय संगोष्ठी में होगा।
दो दिवसीय प्रांतीय संगोष्ठी में शनिवार 22 जून को प्रातः 10 बजे उद्घाटन सत्र में मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह एवं चिकित्सा मंत्री नरेंद्रशिवाजी पटेल के साथ ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर पराड़कर मौजूद रहेंगे। वहीं समापन सत्र में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, नर्मदापुरम सांसद दर्शनसिंह चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री ऋषि कुमार मिश्रा, संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री पवनपुत्र बादल एवं राष्ट्रीय मंत्री नीलम राठी मौजूद रहेंगी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश भार्गवा ने उक्त जानकारी देते हुए सभी साहित्यिक संस्थाओं एवं  साहित्य प्रेमियों से इस संगोष्ठी में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User