डॉ कुमार ने रोबॉटिक यूरोलॉजी फोरम में शानदार प्रदर्शन किया

Tuesday, June 18, 2024 - 17:12
Updated: 2 years ago
0
डॉ कुमार ने रोबॉटिक यूरोलॉजी फोरम में शानदार प्रदर्शन किया

नई दिल्ली (आरएनआई) देश के जाने माने चिकित्सक डॉ अनूप कुमार ने रोबोटिक यूरोलॉजी फोरम  बेंगलुरु के वार्षिक सम्मेलन में शानदार प्रदर्शन किया। 

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कुमार को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में द्विपक्षीय तंत्रिका संरक्षण के साथ रोबोटिक रेडिकल प्रोस्टेटेक्टॉमी-पोस्टीरियर दृष्टिकोण के एक चुनौतीपूर्ण मामले का लाइव प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय ऑपरेटिंग संकाय के रूप में आमंत्रित किया गया था।

डॉ. कुमार रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं एवं चिकित्सा क्षेत्र में महत्पूर्ण योगदान के लिए कई बार सम्मानित हो चुके हैं। एल.एस.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User