नगर पालिका कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, विनियमितिकरण की मांग

Thursday, December 19, 2024 - 19:27
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) नगर पालिका के समस्त नगरीय निकाय कर्मचारियों ने अपनी वर्षों की सेवा के प्रति न्याय की गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को गुना में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सौंपे ज्ञापन में कर्मचारियों ने वर्ष 2007 से 2016 के बीच के शेष रहे श्रमिकों को विनियमितिकरण का लाभ प्रदान करने की मांग की है।

 ज्ञापन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया कि वे लंबे समय से नगर पालिका में अपनी सेवाएं सत्यनिष्ठा और गंभीरता के साथ दे रहे हैं। इसके बावजूद, वे अभी भी अस्थाई कर्मचारी के रूप में कलेक्टर दर पर कार्य कर रहे हैं, जिससे उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाई हो रही है।
कर्मचारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के पूर्व विधायक कार्यकाल में भी इस संबंध में पत्राचार किया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि वे इन कर्मचारियों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए, उन्हें विनियमितिकरण का लाभ प्रदान करें। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी होती।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User