डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में 1 जुलाई को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Monday, June 29, 2026 - 16:16
Updated: 2 months ago
0
डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में 1 जुलाई को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

जौनपुर।29 जून । यूपी के जौनपुर में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डाक्टर्स डे)अवसर पर 1 जुलाई 2026 को यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं विभिन्न बीमारियों की समय रहते जांच कर जागरूकता बढ़ाना है।

यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में हड्डियों की मजबूती एवं ऑस्टियोपोरोसिस की जांच के लिए बीएमडी (Bone Mineral Density) टेस्ट पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं ब्लड शुगर की जांच भी बिना किसी शुल्क के की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान आने वाले सभी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। जिन लोगों को हड्डियों में दर्द, कमजोरी, जोड़ों की समस्या या ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका है, उनके लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।

डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाएं।

निःशुल्क रजिस्ट्रेशन हेतु: 7393080034 पर कॉल करें या व्हाट्सएप संदेश भेजकर अपना पंजीकरण कराएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User