डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी ने शासकीय विद्यालयों का किया निरीक्षण
डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी ने शुक्रवार को तहसील राघौगढ़ के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय गौरा एवं देहरी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के पठन-पाठन का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यार्थियों को पढ़ने और वाचन में कठिनाई पाई गई। इस पर उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यार्थियों से प्रतिदिन पूरी कक्षा के सामने लेखन एवं वाचन का अभ्यास कराया जाए, ताकि उनकी पढ़ने और बोलने की क्षमता में सुधार हो सके।

इस दौरान कई विद्यार्थी प्रतिभाशाली भी पाए गए, जिन्होंने पूछे गए प्रश्नों के त्वरित और सही उत्तर दिए। डिप्टी कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें नियमित रूप से मन लगाकर अध्ययन करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)