झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी सीजेपी, प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा रांची

Friday, August 7, 2026 - 12:18
0
झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी सीजेपी, प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा रांची

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जारी छात्र आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन का ऐलान करते हुए कहा है कि वह उनकी मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी ने छात्रों की समस्याओं को लेकर झारखंड सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की है।

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि तीन दिन पहले पार्टी नेताओं ने छात्रों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की थी, जिसमें अभिजीत भी शामिल थे। इस बातचीत के बाद पार्टी को छात्रों की मांगों और आंदोलन से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने उनका समर्थन करने का फैसला किया है।

आशुतोष रांका ने बताया कि सीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द रांची पहुंचकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल छात्रों की समस्याएं सुनेगा और उन्हें हरसंभव सहयोग देने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता भी जल्द झारखंड का दौरा करेंगे और छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका समर्थन करेंगे।

सीजेपी ने राज्य सरकार से प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर सकारात्मक और जल्द निर्णय लेने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों का समाधान संवाद और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User