जालंधर: पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर चिंटू घायल, तीन साथियों के साथ गिरफ्तार
गैंगस्टर चिंटू के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के दर्जनों मामले दर्ज हैं। चिंटू शहर में पिछले एक माह में कई वारदात को अंजाम दे चुका था। बीते दिन उक्त आरोपी ने थाना डिवीजन नंबर-3 के एरिया से बदमाश तोता को किडनैप कर लिया था जिसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट हुई थी। आरोपियों ने गांधी कैंप में रॉकी नाम के युवक पर फायरिंग भी की थी।
जालंधर (आरएनआई) जालंधर के आबादपुरा में गुरुवार देर रात सीआईए स्टाफ पुलिस की गैंगस्टर चिंटू और उसके साथियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें एक गैंगस्टर के पैर को गोली छूकर निकल गई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से करीब 12 गोलियां चलाई गई।
पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें आरोपी पुलिस पार्टी को देखकर गोली चलाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। चारों के खिलाफ सिटी के थाना डिवीजन नंबर-6 में एक अलग मामला दर्ज करवाया गया है।
सूत्रों की माने तो पुलिस के पहुंचने की भनक आरोपियों को लग गई थी। आरोपी एक घर में छिपे थे। पुलिस के आने की सूचना पर दो आरोपियों ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी और फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस गैंगस्टर चिंटू और उसके दूसरे साथी को पकड़ने के लिए ऊपर गई। जिन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली गैंगस्टर चिंटू के पैर को गोली छूकर निकल गई। क्राइम सीन के कुछ वीडियो फोटो सामने आए हैं। जिसमें गैंगस्टरों को पुलिस पकड़ कर नीचे उतार रही है।
गैंगस्टर चिंटू के खिलाफ पहले भी जालंधर सिटी और देहात में कई मामला दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जालंधर के रहने वाले चिंटू, नीरज, साजन जोशी और किशन उर्फ गंजा के रूप में हुई है। चारों आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। चिंटू हत्या के केस में जमानत पर जेल से बाहर आया था। जेल से आने के बाद चिंटू कई वारदात कर चुका था।
जिस एरिया में एनकाउंटर हुआ वह शहर के सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटा है। ये एरिया काफी घनी आबादी वाला है। इसी के चलते पुलिस ने देर रात ये एनकाउटंर किया। देर रात हुई गोलियों का गड़गड़ाहट से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई थी। मगर जब पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया तो लोगों ने पुलिस की सराहना भी की।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



