बाढ़ प्रभावित पंजाब को रिलांयस की मदद: क्या है 10 सूत्रीय योजना? अनंत अंबाली बोले- हम साथ खड़े हैं

बाढ़ प्रभावित पंजाब के लोगों के लिए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलांयस ने भी मदद के हाथ बढ़ाए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी का कहना है कि इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ हैं।

Thursday, September 11, 2025 - 10:25
0
बाढ़ प्रभावित पंजाब को रिलांयस की मदद: क्या है 10 सूत्रीय योजना? अनंत अंबाली बोले- हम साथ खड़े हैं

चडीगढ़ (आरएनआई) पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वंयसेवी संगठनों के साथ रिलायंस पिछले कई दिन से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है। कंपनी पोषण, शेल्टर, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पशुधन के स्तर पर 10 सूत्रीय सहायता कार्यक्रम चला रही है।

जमीनी स्तर पर रिलायंस कई तरह से सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बाढ़ पीड़ितों में पोषण को बनाए रखने कि लिए 10 हजार से अधिक परिवारों के लिए राशन किट दी जा रही हैं। जिन परिवारों के मुखिया महिलाएं या बुजुर्ग हैं ऐसे एक हजार परिवारों को पांच हजार रुपये मूल्य के वाउचर दिए जा रहे हैं। सामुदायिक रसोई के लिए राशन और सुरक्षित पेयजल के लिए पोर्टेबल वाटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों के लिए तिरपाल, ग्राउंडशीट, मच्छरदानी, रस्सियां और बिस्तर जैसी जरूरी राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी का कहना है कि इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ हैं। बहुत से परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। पूरा रिलायंस परिवार आज पजांब के साथ खड़ा है। लोगों के साथ जानवरों के लिए भोजन, पानी और आश्रय का इंतजाम किया जा रहा है। हम राहत की दस-सूत्रीय योजना पर काम कर रहे हैं। वे इस कठिन समय में हर कदम पंजाब के साथ हैं। बाढ़ के वक्त व बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमीरियां न फैलें इसका भी ध्यान रिलायंस द्वारा रखा जा रहा है।

जियो की पंजाब-टीम ने एनडीआरएफ टीमों के साथ समन्वय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नेटवर्क बहाल करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। जियो की टीमें पूरे राज्य में 100% कनेक्टिविटी सुनिशिचित करने में जी-जान से लगी हैं। रिलायंस रिटेल भी 21 आवश्यक वस्तुओं की किट भेज रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User