जबलपुर में 09 लाख की लूट मामला, पुलिस जांच में पीड़ित ही निकला आरोपी

Friday, July 26, 2024 - 22:42
Updated: 2 years ago
0
जबलपुर में 09 लाख की लूट मामला, पुलिस जांच में पीड़ित ही निकला आरोपी

जबलपुर (आरएनआई) जबलपुर में क्लेशन एजेंट से 09 लाख की लूट की घटना का पुलिस ने कुछ घंटों में ही खुलासा कर दिया, पुलिस ने मामलें में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 09 लाख की रकम और घटना में उपयोग की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। पारिवारिक हालातों के चलते कलेक्शन एजेंट ने घटना को अंजाम दिया था।

यह था मामला

26 जुलाई को संतोष कुमार सोनी ने रामपुर गोरखपुर ने सूचना दी की वह गैलेक्सी गैस एजेन्सी सिविल लाईन में मैनेजर का काम करता है उसे संचालक ने आर. के. पोद्दार निवासी मुस्कान सिटी के पास से 9 लाख रूपये लाने के लिए कहा, संतोष ने एजेंसी में काम करने वाले जितेश पिल्ले एवं प्रेमलाल यादव को शाम लगभग 5 बजे आर के पोद्दार के पास से फैक्टी के पैसे लाने के लिये मुस्कान सिटी विजय नगर भेजा था, शाम लगभग 7-15 बजे किसी के फोन से जितेश ने फोन किया और बोला कि मेरे साथ मिर्ची डालकर लूट हो गयी है पैसे छिन गये हैं और मेरा फोन बंद हो गया है इसलिये मैे दूसरे के नम्बर से फोन लगा रहा हॅू, पीड़ित ने एम आर 4 रोड के पास आदि प्लाजा के थोड़ा आगे दरियानी कोचिंग की तरफ जाते समय जितेश ने लूट होने की बात बताई।

घटना की खबर मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

पुलिस ने घटना के सम्बंध में जितेश एवं साथी प्रेमलाल यादव से मौके पर पूछताछ की, दोनो के द्वारा घटित हुई घटना के सम्बंध में अलग अलग तरीके से घटना घटित होना बताया गया, बताये हुये घटना स्थल के आसपास लोगों से भी पूछताछ की गयी,घटित हुई घटना संदिग्ध लगने पर सघन पूछताछ की गयी तो पारिवारिक परिस्थिति के कारण जितेश पिल्ले ने अपने साथी प्रेमलाल यादव के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी बनाकर 9 लाख रूपये घर पर छिपाकर रखना स्वीकार किया। जितेश पिल्ले के घर से 9 लाख रूपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त करते हुये जितेश पिल्ले एवं प्रेमलाल यादव के विरूद्ध थाना लॉर्डगंज में मामला दर्ज कर यनहे गिरफ्तार किया गया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User