जन संवाद कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री, राज्य युवा आयोग के गठन से नौजवानों का होगा सर्वांगीण विकास

Jul 10, 2025 - 19:46
Jul 10, 2025 - 20:48
 0  54
जन संवाद कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री, राज्य युवा आयोग के गठन से नौजवानों का होगा सर्वांगीण विकास

मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार गुरुवार को कांटी क्षेत्र के बगाहीं, मुस्तफापुर , सलेमपुर ,मिठन सराय , कोठीया पुर गौसी छपरा, साइन भेड़िया एवं साइन राम राय गांव में किसान मजदूर युवा जन संवाद कार्यक्रम चलाया। इस क्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्या भी सुना । इस अवसर पर लोगों ने स्वास्थ्य , सिंचाई, बिजली , राशन कार्ड व सामाजिक सुरक्षा पेंशन का मुद्दा श्री कुमार के समक्ष गंभीरता से उठाया। मौके पर श्री कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का निदान कराया। उन्होंने ने उपस्थित लोगों से केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा गरीबों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी लिया। 
            जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित गरीबों ने श्री कुमार से बताया कि मोदी सरकार द्वारा मुफ्त में राशन व नगदी राशी दिए जाने, बीमार व  लाचार गरीबों को को मुफ्त में 5 लाख  का इलाज की सुविधा , किसान सम्मन निधि, विश्वकर्म योजना  के तहत लघु उद्योग लगाने के लिए पूंजी व औजार की सुविधा, 11 सौ रुपया सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बेटियों को पढ़ने के लिए आर्थिक मदद, गांव के लोगों को पर्याप्त बिजली की सुविधा एवं बेघर को पक्का मकान देने की योजना ने समाज के गरीब तबके के लोगों को व्यवस्थित जीवन जीने के लिए एक बड़ा अवसर दिया है। ऐसे में समाज के कमजोर तबके के लोगो में मोदी व नीतीश जी के प्रति काफी विश्वास जगह है। इस मौके पर श्री कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मै जिस गांव में जा रहा हूं वहां के कार्यक्रम में लोगों का बड़ा जूटान यह साबित करता है कि समाज के गरीब तबके के लोगों का मोदी व नीतीश जी के प्रति विश्वास बड़ा है, आने वाले विधानसभा के चुनाव में वे हर हालत में फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगा। उन्होंने राज्य के युवा एवं महिला के लिए  नौकरी में 35% आरक्षण एवं नौजवानों के उत्थान के लिए  युवा आयोग का गठन किए जाने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की सरकार के इस कदम से महिला एवं युवा वर्ग को काफी लाभ मिलेगा।
              जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व मुखिया अशोक पासवान, रमेश कुशवाहा ,संजीत यादव, राम जपु यादव ,श्री किशून राम, विजय राम , विनोद मेहरा, राम ईश्वर राम ,अजय कुशवाहा, शिवजी कुशवाहा , राजदेव साह, जगबीर पटेल , शत्रुघ्न सिंह, अजीत सिंह, राजा बाबू सिंह, अमित सिंह, सुमन कुमार सिंह, रामसागर चौधरी , प्रभाकर चौधरी, बैद्यनाथ ठाकुर, सुबोध कुशवाहा, सिकंदर राय ,कपिल साह ,मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र साह, पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा , उपेंद्र राय, अमित पटेल, चंदन पटेल , शिव शंकर रजक, संजय यादव ,डॉ विनोद राम , उप मुखिया कपिल सहनी , संजीव कुशवाहा उर्फ संजू , राम सोमारी देवी आदि ने जन संवाद कार्यक्रम में महती भूमिका निभाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0