तांबेश्वर मंदिर के प्रवेश द्वार का विधायक ने किया उद्घाटन, सदर विधायक ने अपने पिता की पुण्य स्मृति में निधि से कराया निर्माण
फतेहपुर (आरएनआई) गुरू पूर्णिमा पर श्री सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में पूर्व विधायक कृष्णदत्त उर्फ बालराज लोधी की पुण्य स्मृति में विधायक निधि से निर्मित पचास लाख रूपये की लागत से प्रवेश द्वार एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने फीता काटकर किया। समस्त कार्य को श्री सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर ट्रस्ट को समर्पित किया गया।
विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी ने बताया कि जनपद का ऐतिहासिक गौरवमयी कार्य किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में समाजवादी पाटी के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह यादव, विधायक ऊषा मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार मौर्य, जालिम सिंह, बीरेन्द्र यादव, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, संगीता राज पासी, रामतीर्थ परमहंस, देवेन्द्र लोधी, चौधरी मंजरयार, विनय तिवारी, मो. आरिफ गुड्डा, राजेन्द्र त्रिवेदी, हरिओम रस्तोगी, नदीम उद्दीन पप्पू, शिवाकान्त तिवारी, मणिप्रकाश दुबे, बलिराज उमराव, पप्पू तिवारी, राकेश लोधी, महेश लोधी, मनोज लोधी, सुनील लोधी, सीपी लोधी, गुलाब लोधी, श्याम सुन्दर तिवारी, छत्रपाल लोधी, सनी लोधी, सरवन लोधी, मुनेश्वर चौहान, गिरीश कोरी, शंकर लोधी, अरूण यादव, रवीन्द्र यादव, मुलायम यादव, शाबिर अहमद, सऊद अहमद, सुनील उमराव, लाल देवेन्द्र पटेल, नफीसउद्दीन, नुरूल भाई, पवन द्विवेदी एवं गणमान्य मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



