जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी बने संतोष, प्रदेश के हर जिले में संगठन की इकाईयां जल्द होंगी गठित 

Sunday, August 31, 2025 - 20:18
Updated: 1 year ago
0
जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी बने संतोष, प्रदेश के हर जिले में संगठन की इकाईयां जल्द होंगी गठित 

फतेहपुर (आरएनआई) रविवार को जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के संस्थापक व अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान के अलावा संस्थापक सदस्यों के वरिष्ठ सहयोगियों ने बैठक करके संगठन को प्रदेश स्तर में गतिशील बनाने व लखनऊ में प्रदेश कार्यालय संचालित करने के लिए लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी समाजसेवी एवं पूर्व में एक राजनीतिक दल के कई वर्षों तक युवा प्रदेश अध्यक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष दुबे को सर्वसम्मति से जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी। जिससे उत्तर प्रदेश के हर जिलों में संगठन की इकाइयां मजबूती से खड़ी की जा सके और व्यापारियों के हक़ की लड़ाई सरकार तक पहुंचा कर उनके निराकरण के प्रयास किए जा सकें। इस नियुक्ति पर सभी व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया। कोर कमेटी की बैठक में राजेश वर्मा, अभिषेक रायजादा एडवोकेट, राजीव मेहरोत्रा, डा० सुशील त्रिपाठी, दीपचंद्र शुक्ला, अंगद सिंह चंदेल, रामराज गांधी एडवोकेट, सूर्यांशु रस्तोगी, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय सेंगर, जीतू हयारण, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष शरन, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User