अबीर गुलाल के साथ गणपति बप्पा का हुआ विसर्जन
फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर के देवीगंज कुमार कोचिंग के संचालक अवधेश तिवारी, उर्मिला तिवारी के आवास में 27 अगस्त को गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके बाद विधिवत् गणेश जी की वंदना की गई। सुबह शाम प्रसाद वितरित किया गया और आज अबीर, गुलाल उड़ाते हुए भृगुधाम भिटौरा ले जाकर उनका विसर्जन किया गया। इस अवसर पर गणेश जी से क्षमा प्रार्थना भी की गई कि अगर गलती से भी कोई गलती हो गई हो तो माफ करेंगे और अगले वर्ष फिर वह आएंगे और घर में स्थापित होंगे। इस दौरान महिलाओं ने गणेश जी के विसर्जन के समय पर भी उनकी आरती उतारी, भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुनीता गुप्ता, रंजना, वंदना, कमला, सपना, बिट्टू, राम जी, सुमित ठाकुर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

