छत्तीसगढ़ पीएससी मे अंकुश ने हासिल किया सातवां रैंक, नारायणपुर के लिए गौरव का क्षण
नारायणपुर (आरएनआई) छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा घोषित परिणाम ने नारायणपुर वासियो को चौका दिया कारण यह था कि, पहली बार नारायणपुर जिले से, किसी छात्र ने छत्तीसगढ़ पीएससी के टॉप टेन सूची में स्थान बनाया था, बता दें नगर के किराना व्यवसायी एवं योग प्रशिक्षक श्री सुबोध बेनर्जी के सुपुत्र अंकुश बेनर्जी ने प्रदेश में सातवां रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है,परिणाम आते ही उनके परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल बन गया,माता-पिता ने इसे उनके निरंतर परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया,अंकुश लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी में जुटे थे,शिक्षकों ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है,दोस्तों और साथियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों से भर दिया,अंकुश ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार,मित्रो और गुरुओं के मार्गदर्शन को दिया है,क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं,पीएससी में सातवां रैंक प्राप्त कर अंकुश ने युवाओं के लिए प्रेरक मिसाल पेश की है।दूसरे ही प्रयास में अंकुश ने हासिल किया सातवां रैंक प्राप्त किया अंकुश के बड़े भाई अभिषेक बेनर्जी एवं नारायण बेनर्जी बताते हैं, अंकुश दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था यूपीएससी में लगातार अंकुश ने तीन बार मुख्य परीक्षाएं दी,परंतु इंटरव्यू तक नहीं पहुंच पाया, समय की गंभीरता को समझते हुए अंकुश वापस छत्तीसगढ़ आ गए परिवार के साथ व्यापार में सहयोग करने लगे, साथ ही लोक सेवा के जुनून ने उसे थमने नहीं दिया, अपने परिवार और मित्रों के मार्गदर्शन से उसने 2024 में पहली बार सीजीपीएससी का एग्जाम दिया और पहले ही प्रयास में 137 व रैंक हासिल किया जिसके बाद उसका मनोबल बढ़ गया और दूसरे प्रयास में उसने सातवां रैंक प्राप्त कर नारायणपुर का नाम रोशन किया टॉप 10 सूची में नारायणपुर के युवक का नाम देखते ही पूरे नगर में खुशी का माहौल बन गया लगातार जिलेवासी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष फोन पर सोशल मीडिया पर बधाई देते रहे बंग समाज के जिलाध्यक्ष कार्तिक नंदी समेत बंग बंधुओ ने बताया अंकुश शुरू से ही बहुत मेहनती एवं एकाग्रवान बालक है, पूरे छत्तीसगढ़ में सातवां स्थान प्राप्त करने पर निश्चित तौर पर अंकुश ने पूरे नारायणपुर समेत बंग समाज का मान बढ़ाया हैसर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष आलोक झा ने कहां की बहुत ही हर्ष का विषय है अंकुश ने अपने लगन और परिश्रम से पीएससी का रिजल्ट में पूरे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है, चरैवेति चरैवेति मंत्र को आत्मसात कर अंकुश ने ऐसा परिणाम लाकर पूरे ब्राह्मण कुल को गौरव किया है।
रात को 12:00 रिजल्ट की घोषणा हुई, खबर मिलते ही रात को लगभग 12:30 बजे स्थानीय विधायक एवं मंत्री केदार कश्यप ने फोन पर अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए जमकर उत्साहवर्धन किया और अंकुश को बधाई दी, जिसके पश्चात ही बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने भी फोन पर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी! वही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने भी बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की सातवां रैंक प्राप्त कर अंकुश बेनर्जी बताते हैं, इस पूरे संघर्ष में परिवार ने हर पल मेरा मनोबल बनाए रखा, मित्रों ने उत्साहवर्धन किया सभी स्वजनों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिलता रहा, अंकुश बताते हैं,छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए समर्पित रहूंगा,एवं शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



