घर से लखनऊ के लिए निकला युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
कछौना, हरदोई(आरएनआई)कोतवाली क्षेत्र कछौना के ग्राम मल्हपुर (लोन्हारा) से एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के पिता ने स्थानीय कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास (22) पुत्र मुकेश कुमार बीते 29 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:00 बजे अपने घर से अपनी चार पहिया गाड़ी नंबर: यूपी 78 सीवाई 3419 लेकर निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह किसी जरूरी काम से लखनऊ जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। इसी दौरान पता चला कि 30 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 11:00 बजे विकास को लखनऊ के आशियाना स्थित पावर हाउस चौराहे पर देखा गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। युवक का हुलिया सांवला रंग, कद लगभग 5 फीट, लापता होने के समय उसने स्लेटी रंग की शर्ट, कॉटन की पैंट और पैरों में चप्पल पहनी थी। परिजनों ने पुलिस को दिए पत्र में उचित कार्यवाई और युवक का पता लगाने का निवेदन किया है। युवक के पिता मुकेश कुमार और अन्य परिवारजन किसी अनहोनी की आशंका से बेहद परेशान हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)