मथुरा पुलिस ऑफिस में एसी के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Thursday, August 20, 2026 - 12:42
0
मथुरा पुलिस ऑफिस में एसी के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

मथुरा। गुरुवार सुबह मथुरा पुलिस ऑफिस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग की लपटों ने एसी के पास रखे कार्डबोर्ड को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। कार्यालय में मौजूद लोगों ने जैसे ही कमरे से धुआं और आग उठती देखी, तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और कार्यालय की किसी संपत्ति को भी नुकसान नहीं पहुंचा। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User