गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर आनंदपुर साहिब में बनेगी वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी, सीएम मान का बड़ा ऐलान

Nov 25, 2025 - 15:17
 0  81
गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर आनंदपुर साहिब में बनेगी वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी, सीएम मान का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ (आरएनआई)। पंजाब सरकार ने श्री आनंदपुर साहिब के ऐतिहासिक और पावन स्थल को शिक्षा का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को घोषणा की कि गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यहां उनके नाम पर एक वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।

सीएम मान ने कहा कि यह नया शैक्षणिक संस्थान गुरु तेग बहादुर जी की त्याग, बलिदान और मानवता की सीख को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में विशेष भूमिका निभाएगा।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए महीनों से तैयारियों में जुटी है। पूरे आनंदपुर साहिब की सफाई, Nagar कीर्तन और ड्रोन शो जैसे कई आयोजन किए गए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी तैयारी में कोई कमी रह गई हो तो वह पंजाब सरकार और मंत्रिमंडल की ओर से क्षमाप्रार्थी हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर और पौधारोपण अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने कहा कि रक्तदान और अंगदान मानवता और समाजसेवा की सर्वोत्तम मिसाल हैं। साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण भविष्य की अनिवार्य जरूरत है।

उन्होंने युवाओं द्वारा उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेने पर प्रसन्नता जताते हुए अंग और टिश्यू दान की शपथ भी दिलाई तथा लोगों से अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की अपील की। इस अवसर पर सीएम मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी मौजूद रहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.