गुना में सूने मकान की चोरी का खुलासा: दो शातिर गिरफ्तार, 7 लाख के जेवर-नगदी बरामद

Saturday, May 2, 2026 - 22:13
0
गुना में सूने मकान की चोरी का खुलासा: दो शातिर गिरफ्तार, 7 लाख के जेवर-नगदी बरामद

गुना (आरएनआई) गुना कोतवाली थाना क्षेत्र के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में एक सूने मकान से लाखों के जेवर व नगदी चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए प्रकरण में दो शातिर चोर गिरफ्तार कर करीबन 07 लाख मूल्य के जेबर एवं नगदी बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है।

               उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल को फरियादी हेमंत भार्गव निवासी सुदामा कॉलोनी, बूढ़े बालाजी गुना द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि, वह 19 अप्रैल को अपने परिवार सहित शादी समारोह में गया था। अगले दिन सुबह लौटने पर घर का ताला टूटा मिला तथा अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर एवं 80,000 रूपये नगदी गायब मिले।

 इस पर थाना कोतवाली गुना में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 183/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में सीएसपी और थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व प्यारसी के तहत मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान राजकुमार उर्फ हउआ निवासी चौधरी मोहल्ला एवं आदित्य उर्फ छोटू नामदेव निवासी भगत सिंह कॉलोनी गुना के रूप में सुनिश्चत कर जिनकी सरगर्मी से तलाश की गई एवं गत 01 मई को आरोपियों के संबंध में मुखिबर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी राजकुमार उर्फ हऊआ पुत्र विष्णुप्रसाद अहिरवार उम्र 27 साल निवासी चौधरी मौहल्ला गुना एवं आदित्य उर्फ छोटू पुत्र अरविन्द नामदेव उम्र 28 साल निवासी भगत सिंह कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

उन्होंने उक्त चोरी अपने और एक अन्य साथी के साथ मिलकर करना स्वीकार किया । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25,000/- रूपये नगदी, सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामग्री सहित कुल लगभग 05 लाख रुपए का माल बरामद बरामद किया गया वहीं प्रकरण में फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 उपरोक्त के अतिरिक्त गुना कोतवाली के ही चोरी के अप.क्र. 527/25 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस में आरोपी राजकुमार उर्फ हउआ अहिरवार की पुलिस को तलाश थी । उक्त प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी सनी राजपूत को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसमें आरोपियों द्वारा हाट रोड स्थित एक शासकीय क्वाटर से चोरी की बारदात को अंजाम दिया गया था । इस प्रकरण में भी पुलिस ने आरोपी हउआ अहिरवार की गिरफ्तारी की कार्यवाही कर जिसकी निसादेही से सोने-चांदी के करीबन 02 लाख रुपये मूल्य के जेवर बरामद किए गए हैं ।   

 इसके अलावा आरोपी आदित्य उर्फ छोटू नामदेव के विरुद्ध गुना कोतवाली में पूर्व में दर्ज अपराध क्रमांक 558/22 में आरोपी आदित्य नामदेव की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1855/22 में स्थाई वारंट जारी किया गया था । उक्त वारंट में भी पुलिस द्वारा आरोपी आदित्य नामदेव की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है । 

गुना कोतवाली पुलिस की सक्रिय एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मेहमूद नबी खान, सउनि देवनारायण शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रवीण दीवान, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक दिग्लेश धाकड, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा व सैनिक रंजीत समर एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्या सिंह कौरव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User