जनसेवा के साथ योजनाओं का भी उल्लेख करें चिकित्सक-डॉ बघेल
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की कार्यशाला सम्पन्न
गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश संयोजक डॉ. विशालसिंह बघेल के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ने की,विशिष्ट अतिथि के रूप में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य उपस्थित रहे।
कार्यशाला में प्रदेश संयोजक डॉ. विशालसिंह बघेल ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से जनता तक स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सक वर्ग पार्टी की रीढ़ है और जनसेवा में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। विधायक पन्नालाल शाक्य ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. सचेत व्यास, जिला संयोजक डॉ.भूपेन्द्र सिंह धाकरे , जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक डॉ. भूपेन्द्र सिंह धाकरे ने किया एवं आभार डॉ अजीत गोयल ने किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)