गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पटाखों पर धरपकड़, तीन थानों में छापे
गुना (आरएनआई) दीपावली के मद्देनज़र जिले में अवैध आतिशबाजी की रोकथाम के लिए पुलिस अब सख्त मोड में है। गुना पुलिस ने बीते दिनों तीन थानों की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में देशी-विदेशी पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि पूरे जिले में रहवासी क्षेत्रों और बाजारों में सतत निगरानी की जा रही है।
फतेहगढ़ थाना
रहबासी क्षेत्र में दो दुकानों पर छापेमारी के दौरान करीब ₹1.94 लाख के देशी-विदेशी पटाखे बरामद किए गए।
आरोपी:
अर्जुन धाकड़
देवराज नागर
दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 5 और 9(ख) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
केंट थाना (कालापाठा)
कालापाठा क्षेत्र के एक घर से करीब ₹50,000 मूल्य के अवैध पटाखे ज़ब्त किए गए।
आरोपी:
ताज मोहम्मद
उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 5, 9(ख)(1)(ख) और धारा 288 BNS के तहत कार्रवाई की गई।
मधुसूदनगढ़ थाना (मैन चौराहा)
एक दुकान से ₹43,000 कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए गए।
आरोपी:
मनोज अग्रवाल
पुलिस ने उसके विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) एवं धारा 288 BNS में मामला दर्ज किया।
पुलिस की सख्त निगरानी जारी
गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध आतिशबाजी, जुआ, सट्टा और अन्य अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बिना लाइसेंस पटाखों का भंडारण या बिक्री न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



