गुना की गलियों में अब 'चीता' बाइक पर गश्त करेगी पुलिस, एसपी ने दी हरी झंडी
गुना (आरएनआई) देश में लुप्त हो चुके चीता को सरकार ने अफ्रीका से लाकर श्योपुर के कूनो में बसाया है। इसी तरह गुना में औपचारिक हो चुकी पुलिस की पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त की व्यवस्था को बचाने और प्रभावी बनाने के लिए गुना की गलियों में पुलिस के चीता घूमेंगे।
आज नवाचार करते हुए एसपी अंकित सोनी ने पल्सर पॉवर बाईक पर पुलिस की नई चीता टीम शहर को देते हुए हरी झंडी दिखा दी। प्रत्येक बाइक पर दो दो प्रशिक्षित पुलिसकर्मी सवार रहेंगे। फिलहाल ऐसी 8 बाइक लॉन्च की गई हैं। इन मॉडिफाइड बाइक में तीन तरह के सायरन, मैनपेक की व्यवस्था भी है।
अभी 100 डायल या पुलिस का ग़श्ती वाहन कुछ स्थानों पर एक राउंड लगाकर बीट में कहीं खड़ा कर दिया जाता था। इसके होते हुए भी चोरी की वारदातें हो जाती थीं। कारण कि तंग गलियों में बड़े वाहन घुस भी नहीं पाते थे।
अब पुलिस का यह प्रयोग तंग गलियों में पेट्रोलिंग और घटनास्थल पर तत्काल पहुंच को सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। इसकी व्यवस्था की सफलता थाना प्रभारियों और चीता बाइक पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के प्रति ईमानदार पर निर्भर करेगी।
इसे और प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक बीट में प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बीट अनुसार तैनात पुलिसकर्मियों के नाम और नंबरों के बोर्ड लगाने की जरूरत भी महसूस की जा रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



