एफआईआर न होने से नाराज वकीलों ने की हड़ताल, पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों को दिया ज्ञापन

Jun 24, 2025 - 19:26
Jun 24, 2025 - 19:29
 0  756

खागा, फतेहपुर (आरएनआई) निजी जमीन पर अवैध कब्जा करने से रोकने पर दबंगों द्वारा सीनियर अधिवक्ता के साथ मारपीट व लूट की वारदात में पुलिस की संलिप्तता का आरोप लगा कर मंगलवार को वकील संघ ने हड़ताल की घोषणा कर दी। पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने के उपरांत सैकड़ो वकीलों ने पुलिस विरोधी नारेबाजी कर उच्चाधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

पीड़ित अधिवक्ता चन्द्रभान सिंह एडवोकेट के मुताबिक किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंदौरा में बीते 23 जून को उनकी भूमिधारी जमीन पर अवैध कब्जा एवं निर्माण रोकने बाबत उन्होंने थाना प्रभारी से शिकायत की जिसपर पुलिस ने पूर्व नियोजित योजना के तहत उन्हें मौके का वीडियो बनाने हेतु घटनास्थल पर भेज दिया। मौके पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। जिसके उपरांत पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए अधिवक्ता के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया जबकि इसके उलट घायल सीनियर अधिवक्ता व उनके अधिवक्ता पुत्र की न तो डाक्टरी कराई गई न ही एफआईआर दर्ज की गई। मालूम हो कि घटना के अगले दिन पीड़ित अधिवक्ता ने संघ के साथ मिलकर सीओ को तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था परन्तु 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया। जिससे नाराज होकर अधिवक्ता संघ ने मंगलवार को हड़ताल की घोषणा कर दी और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष रामचंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, महामंत्री चंद्रशेखर यादव, इसराइल फ़ारूकी, अरविन्द पांडेय, राजेंद्र सिंह, यूसुफ सिद्दीकी, इंद्रेश पांडेय, अशोक गुप्ता, सुशील नारायण शुक्ला, केशचंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, कृष्णाकांत त्रिवेदी, अखिलेश सिंह यादव, जितेंद्र द्विवेदी, नदीम सिद्दीकी, महजाब सिद्दीकी, हनुमान सिंह यादव भी उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0