धरनावदा कुंआ हादसा में 05 की मौत – कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Tuesday, June 24, 2025 - 21:56
Updated: 1 year ago
0
धरनावदा कुंआ हादसा में 05 की मौत – कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

गुना (आरएनआई) गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के ग्राम धरनावदा में मंगलवार को सर्वे नंबर 766 पर स्थित अनिल भदौरिया के फार्म हाउस में बने कुएं में गाय को बचाने के प्रयास में 05 लोगों की मृत्‍यु हो गई, जबकि एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। घटनास्थल पर SDERF, होमगार्ड, NFL और GAIL की टीमें तत्परता से जुटी रहीं। मृतकों की पहचान सिद्धार्थ सहरिया (25), सोनू कुशवाह (25), मन्नू कुशवाह (33), शिवलाल साहू (45) और गुरुदयाल ओझा (40) के रूप में हुई है। केवल पवन कुशवाहा को जीवित बचाया जा सका।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां सिविल सर्जन ने पांच लोगों को मृत घोषित किया। कलेक्टर श्री कन्याल ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा एवं अंत्येष्टि सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घटना के कारणों की जांच हेतु एसडीएम राघौगढ़ को निर्देशित किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए राघौगढ़ विधायक श्री जयवर्धन सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान एसडीएम विकास कुमार आनंद, एसडीओपी दीपा डुडवे, तहसीलदार सुश्री रेणु कांसलीवाल, सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User