गुना की अल्पा सूद ने रचा इतिहास: टाइम्स स्क्वायर तक पहुंची उपलब्धि, दुनिया के टॉप 40 लीगल लीडर्स में शामिल

Saturday, May 2, 2026 - 14:56
Updated: 4 months ago
0
गुना की अल्पा सूद ने रचा इतिहास: टाइम्स स्क्वायर तक पहुंची उपलब्धि, दुनिया के टॉप 40 लीगल लीडर्स में शामिल

गुना(आरएनआई)गुना की रहने वाली अलपा सूद वर्तमान में मार्वल सेमीकंडक्टर कंपनी में लीगल हेड के पद पर कार्यरत हैं। वह कंपनी में इंडिया हेड हैं। यह कंपनी डेटा सेंटर्स के लिए चिप्स का डिजाइन करती है। अलपा सूद इसी कंपनी का भारत में लीगल सेक्शन संभालती हैं।उन्हें विश्व के टॉप 40 इनोवेटिव लीगल लीडर्स में शामिल किया गया है। दुनिया भर के सभी 40 लीडर्स को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर प्रदर्शित किया गया। तीन बार उनका फोटो प्रदर्शित हुआ।गुना की निवासी अलपा ने अपनी स्कूली शिक्षा सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर से प्राप्त की। आगे की विधि शिक्षा आईएलएस लॉ कॉलेज, पुणे से पूरी की। उनके पिता अनिल सूद कमला ट्रेवल्स के संचालक हैं ।

केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस उपलब्धि पर अल्पा सूद को बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 

“गुना की हमारी बिटिया, सुश्री अल्पा सूद का विश्व के Top 40 Innovative Legal Leaders में चयन, हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह उपलब्धि उनके परिश्रम, प्रतिभा और समर्पण का सशक्त प्रमाण है।

सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर एवं आईएलएस लॉ कॉलेज, पुणे से प्राप्त शिक्षा के साथ आपने जिस ऊंचाई को छुआ है, वह न केवल हमारे गुना बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और देश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

बिटिया अल्पा, आपको इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।आपकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को नए सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती रहेगी।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User