गादेर घाटी में बड़ा खतरा टला, ट्रक की टक्कर से टूटा टैंकर का वाल्व, 20 टन गैस से भरे टैंकर में रिसाव से मचा हड़कंप

Tuesday, March 10, 2026 - 15:22
Updated: 8 months ago
0
गादेर घाटी में बड़ा खतरा टला, ट्रक की टक्कर से टूटा टैंकर का वाल्व, 20 टन गैस से भरे टैंकर में रिसाव से मचा हड़कंप

गुना  (आरएनआई) जिले की गादेर घाटी के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एलपीजी गैस से भरे टैंकर को पीछे से अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैंकर का वाल्व क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें भरी करीब 20 टन एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। समय रहते चालक की सतर्कता और रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर गैल विजयपुर बॉटलिंग प्लांट से एलपीजी भरकर बनारस की ओर जा रहा था। गादेर घाटी क्षेत्र में पहुंचने पर पीछे से आए एक ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। इससे वाल्व टूट गया और गैस तेजी से निकलने लगी। स्थिति गंभीर होती देख चालक शैलेन्द्र सिंह ने तुरंत गैल प्लांट को सूचना दी। सूचना मिलते ही गैल की रेस्क्यू टीम और स्थानीय फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। टीम ने आवश्यक सुरक्षा उपाय करते हुए रिसाव को नियंत्रित किया और टैंकर को सुरक्षित वापस प्लांट भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User