1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा गुनिया पुनर्जीवन अभियान, 20 मार्च को होगी गुनिया जन भागीदारी की बैठक
गुना (आरएनआई) आज गुनिया बनाओ, गुना को बाढ़ से बचाओ आंदोलन गुना* ने आज दोपहर 12_30 बजे कलेक्टर को जनसुनवाई में गुनिया की सफाई, अतिक्रमण मुक्ति आदि के लिए पुष्पराग, राकेश मिश्रा, नरेंद्र भदौरिया, लोकेश शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, आनंद सक्सेना सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया। जिस पर कलेक्टर ने आंदोलनकारियों को 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गुनिया पुनर्जीवन अभियान चलाने और 20 मार्च को गुनिया जन भागीदारी की बैठक आहूत करने का वादा किया।


आंदोलनकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)