गांव में लगे सोलर सीसीटीवी कैमरा : मुजफ्फरपुर में महिला संवाद में मुखर हुई महिलाएं

Tuesday, April 22, 2025 - 20:07
Updated: 1 year ago
0
गांव में लगे सोलर सीसीटीवी कैमरा : मुजफ्फरपुर में महिला संवाद में मुखर हुई महिलाएं

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) जिले के सभी 16 प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें प्रत्येक प्रखंड के दो गांव में संवाद रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश पत्र और योजनाओं से जुड़ा लीफलेट भी बांटा जा रहा है, इसी कड़ी में महिलाओं ने अपनी बात रखनी शुरू कर दी है और कहा है की गांव में सुरक्षा हेतु सोलर  सीसीटीवी कैमरा और सोलर लाइट की भी पर्याप्त व्यवस्था की जाए. सरकार की योजना में सोलर लाइट तो है मगर हर गांव में अभी तक सुविधा नहीं पहुंच रही है. सड़क, बिजली की समस्याओं के साथ ही व्यक्तिगत लाभ योजनाओं के बारे में भी मुद्दे ग्रामीणों के पास है, जिन्हें एक ऐसा मंच मिल गया है जिससे वह अब सीधे सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं. जिला स्तर पर डीपीएम अनीशा के नेतृत्व में संवाद का कार्यक्रम पूरे प्रखंड में चल रहा है.

बता दें की 2 महीने तक यह कार्यक्रम चलेगा जिसमें जिला स्तर से संचार प्रबंधक राजीव रंजन, सामाजिक विकास प्रबंधक मशरुर अहमद,मनीष कुमार, रितेश कुमार, उज्जवल कुमार,मुन्ना कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अभिजीत कुमार सहित कई  पदाधिकारी इस कार्यक्रम की निगरानी कर रहे हैं, ताकि महिलाएं मुखर होकर अपनी बात महिला संवाद में रख सके.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User