गविष्ठ यात्रा: कछौना में स्वामी मुक्तेश्वरानंद बोले- 'गाय पशु नहीं, हमारी माता और पूजनीय है
कछौना, हरदोई (आरएनआई) स्वामी मुक्तेश्वरानंद सरस्वती का स्वागत कछौना में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार ने जोरदार फूल मालाओं को पहनाकर किया। यह गविष्ट यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म को जन जन तक पहुंचना है। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया। स्वामी जी का कछौना में सिंह नर्सिंग होम के पास जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने गाय के महत्व पर प्रकाश डाला। गाय पशु नहीं है, गाय हमारी माता है, गाय पूजनीय है। भविष्य में हम उसी राजनैतिक दल का समर्थन करेंगे, जो देश प्रदेश में गौ हत्या को पूरी तरह रोकने के लिए प्रतिबद्ध होगी। मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के कारण अस्थाई गौशाला कब्रगाह बन गए हैं। धीरे-धीरे गाय प्रजाति को खत्म करने में लगे हैं। इन गौशालाओं में बेजुबान गौवंश की दुर्दशा है। तड़प तड़प कर मरने को विवश है। घायल गौवंशों को कौवे, कुत्ते नोज नोच कर खा रहे हैं। गौवंश की सुरक्षा व संरक्षण के लिए ठोस कानून की आवश्यकता है। वह इस उद्देश्य को लेकर प्रत्येक विधानसभा में पहुंच रहे हैं। कछौना में उनके आगमन को भव्य बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस अवसर पर प्रबुद्ध नागरिक और दूर-दराज के श्रद्धालु मौजूद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)