गंदे नाले को कवर्ड करने हेतु चेयरमैन ने डीएम को लिखा पत्र

Wednesday, October 25, 2023 - 21:15
Updated: 3 years ago
0


सासनी- 25 अक्टूबर। अलीगढ से चलकर सासनी होकर गुजर रहे गंदे नाले के कारण कई लोग असमय ही काल के गाल में जा चुके हैं मगर फिर भी नाले की सफाई या उसे कवर्ड करने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इसके लिए चेयरमैन राजीव कुमार वाष्र्णेय ने एक बार फिर डीएम श्रीमती अर्चना वर्मा को एक पत्र लिखकर लोगों की परेशानी से रूबरू कराने का प्रयास किया है।
बुधवार को अपने पत्र में चेयरमैन ने लिखा है कि जनपद अलीगढ़ से होकर हाथरस की ओर जा रहे उक्त नाले में अलीगढ़ के कट्टीघर व अन्य प्रदूषित पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे नगर पंचायत सासनी के तमाम लोग कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी ग्रसित हैं। लोगों के पीने हेतु लगाए गये हैण्डपम्पों से भी दूषित पानी निकलता है जो कि व्यक्तियों के पीने योग्य नहीं है। चेयरमैन ने पत्र मे कहा है कि इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता, गंगा नहर सिचाई विभाग, अलीगढ़ से सम्पर्क कर नाले की सफाई और उसे कवर्ड कराने हेतु प्रार्थना की, परन्तु अधिशासी अभियन्ता के अनुसार गंदा नाला अभिलेखों में रजबाहा में दर्ज है। यह प्रकरण पूर्व में भी कई बार समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है कि लोगों को उक्त गन्दे नाले के कारण दूषित जल से कैंसर पीडित है, और मृत्यु भी हो जाती रही है। नाले के सम्बन्ध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, को  अठ्ठाईस जून एवं नौ अगस्त को प्रार्थी द्वारा प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। चेयरमैन ने डीएम से नाले की सफाई एवं कवर्ड कराने हेतु गुहार लगाई है।\

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User