राजकीय महाविद्यालय हेतु भूमि स्थानन्तरण के लिए चेयरमैन ने डीएम को लिखा पत्र

Wednesday, October 25, 2023 - 21:16
Updated: 3 years ago
0

सासनी- चेयरमैन राजीव कुमार वाष्र्णेय ने नगर पंचायत सीमांतर्गत एक महाविद्यालय निर्माण कराने हेतु तिलौठी मार्ग पर भूमि स्थानांतरण करने की मांग की है।
 बुधवार को चेयमैन ने डीएम श्रीमती अर्चना वर्मा को लिखे पत्र में राजकीय महाविद्यालय भूमि की मांग करते हुए कहा है कि नगर पंचायत सासनी सीमान्तर्गत कोई भी राजकीय महाविद्यालय स्थित नहीं है जिससे नगर एवं नगर के आस-पास के गाँव के रहने वाले छात्र-छात्राओं को इंण्टरमीडिएट के बाद की पढ़ाई हेतु अलीगढ़-हाथरस जाना पड़ता है। जो परिवार सक्षम है वह अपने बच्चों का प्रवेश हाथरस या अलीगढ़ करा देते हैं। मगर जिन परिवारों की स्थिति ठीक नहीं है उनके बच्चे इण्टरमीडिएट के बाद की शिक्षा ग्रहण नही कर पाते हैं। पत्र में चेयरमैन ने कहा है कि नगर पंचायत सासनी में दो अन्त्येष्टि स्थल है। जिसमें इगलास रोड़ स्थित अन्त्येष्टि स्थल 06-08बीधा में व विजयगढ़ रोड़ के पास तिलौठी मार्ग पर लगभग 20-22 बीधा अन्त्येष्टि स्थल के लिए भूमि उपलब्ध है। जो कि नगर की कुल जनसंख्या 13,327 (वर्ष 2011 के अनुसार) के हिसाब से काफी अधिक भूमि है। चेयरमैन ने कहा है कि यदि विजयगढ़ रोड़ के पास तिलोठी मार्ग के अन्त्येष्टि स्थल में से लगभग 10 बीघा भूमि पर राजकीय महाविद्यालय बनवाने की मांग की है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User