गंगा समग्र संगठन ने धोपाप में मनाया निषादराज गुह जयन्ती समारोह
सुलतानपुर (आरएनआई) गंगा समग्र, सुल्तानपुर के जिला संयोजक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चैत्र शुक्ल पंचमी को निषादराज गुह्य की जयंती पर धोपाप धाम, सुलतानपुर में आदिगंगा मां गोमती के घाट की सफाई की गई। पूजन, अर्चन किया गया।आमन्त्रित निषाद बंधुओं के साथ भव्य आरती का आयोजन किया गया। आरती में सहभागिता माननीया बबिता सिंह (अध्यक्षा, कर्णिका इंस्टीट्यूट, सुल्तानपुर), माननीय राधेकृष्ण पांडेयजी( जिला संयोजक, धर्म जागरण, सुल्तानपुर) जनार्दन पांडेय जी (आरती आयाम, प्रमुख धोपाप धाम) शुकदेव निषाद जी, तेज बहादुर निषाद जी, राजमनी निषाद जी अनुराग निषाद जी, दुर्गेश निषाद जी, राम गरीब निषाद जी, बद्री प्रसाद निषादजी: कादीपुर जिले से माननीय शशिकांत मिश्रा जी, दीप नारायण मिश्रा जी, गोरे लाल शर्मा जी आदि भक्तगणों ने की।
निषादराज गुह्य की जयंती पर से 7( सात)निषाद बंधुओं को भगवा पट्टिका देकर सम्मानित किया गया। निषादराज गुह्य को साक्षी मानकर मां आदिगंगा गोमती को अविरल और निर्मल करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)