कोलकाता कांड को लेकर गायघाट बीजेपी ने निकाला कैंडल मार्च

जिले के गायघाट थाना क्षेत्र भुसुरा चौक पर मंगलवार की शाम गायघाट भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल द्वारा कोलकाता के ट्रेनी डॉ की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला गया।

Tuesday, August 20, 2024 - 20:46
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) जिले के गायघाट थाना क्षेत्र भुसुरा चौक पर मंगलवार की शाम गायघाट भारतीय जनता युवा मोर्चा पश्चिमी मंडल द्वारा कोलकाता के ट्रेनी डॉ की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च निकाला गया. 

कैंडिल मार्च का नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य साहिल और पूर्व प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने किया. कैंडिल मार्च के समापन पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रपति से ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की.

मार्च में शामिल लोग बलात्कारियों को फांसी दो ,ममता सरकार को बर्खास्त करो ,डाo मौमिता को न्याय दो के नारे लगा रहे थे.

कैंडिल मार्च में मुख्यरूप से भाजपा नेता राघवेन्द्र कुमार सिंह ,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह ,महामंत्री अभय सिंह ,जयकुमार सिंह ,शशि भूषण कुंवर ,गोपाल झा ,अभय यादव, पंकज सिंह ,रौशन कुमार ,गुड्डू झा ,अमरजीत सिंह ,विवेक कुमार ,प्रकाश कुमार ,समरजीत सिंह ,रमाशंकर महतो सहित अन्य मौजूद रहे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User