गुना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद राव यादवेंद्र सिह यादव ने शुक्रवार को गुना का दौरा किया

Friday, March 29, 2024 - 22:49
Updated: 3 years ago
0
गुना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद राव यादवेंद्र सिह यादव ने शुक्रवार को गुना का दौरा किया

गुना (आरएनआई) गुना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद राव यादवेंद्र सिह यादव ने शुक्रवार को गुना का दौरा किया। उन्होंने राजीव गांधी कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव ऐतिहासिक है। यह चुनाव पूरे देश की दशा और दिशा बदलेगा। सिंधिया परिवार द्वारा लोकसभा क्षेत्र की जनता का शोषण करने का आरोप लगाते हुए राव यादवेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव गुलामी बनाम आजादी के लिए लड़ा जाएगा। यादवेंद्र  के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड, बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल, कांग्रेस प्रभारी राघवेंद्र शर्मा,  संगठन मंत्री विश्वनाथ तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रणवीर कुशवाह सहित समस्त सेक्टर मंडलम अध्यक्ष,कार्यक्रतागण मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User