मतदान के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए डाक विभाग गुना ने निकाली रैली

Friday, March 29, 2024 - 22:07
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) भारतीय डाक विभाग के द्वारा गुना जिले में आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली का  आयोजन किया गया। रैली को अधीक्षक डाकघर गुना विनय श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली प्रधान डाकघर गुना से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस प्रधान डाकघर गुना में समापन हुआ। रैली में डाक कर्मचारी हाथों में तख्ती एवं नारे के माध्यम से मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित एवं जागरूक कर रहे थे। रैली में बड़ी संख्या में डाक कर्मयोगियों के द्वारा भाग लिया गया एवं आम जनता को भारत के लोकतंत्र के महापर्व को चुनाव का पर्व देश का गर्व बताते हुए विभिन्न मतदान संदेशों का संप्रेषण करते हुए रैली निकाली गई।  

डाक अधीक्षक श्री विनय श्रीवास्तव ने बताया कि गुना डाक संभाग के अंतर्गत आज संभाग के तीनों जिलों गुना शिवपुरी एवं अशोकनगर में प्रधान डाकघर से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User