कांकेर में डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर दी देशभक्ति की सीख, वीर सपूतों के बलिदान को किया नमन
कांकेर, छत्तीसगढ़ (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के राष्ट्रीय महासचिव एवं मिशन 2 करोड़ चित्रांश अंतरराष्ट्रीय के संगठन महामंत्री डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने सरस्वती शिशु मंदिर बरदेभाटा में आज स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण किया।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में विद्यालय के समस्त भैया बहनों, एवं आचार्यों, वह अभिभावकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी उन्होंने कहा कि हमारा देश को हम भारत माता के रूप में जानते हैं यह हमारी मातृभूमि है इसका रक्षा करना हम भारतीयों का कर्तव्य है।
हमारे जो वीर सपूतों ने अपना बलिदान देकर के आज के दिन ही भारत माता को अंग्रेजों की गुलामी को जंजीर से मुक्त कराया इसलिए यह दिवस उन वीर सपूतों का आज के दिन हम सब नमन करते हुए स्मरण करते हैं।
आज भारत विकसित देशों में गिना जाता है यह हमारी आज की सरकार की उपलब्धि है आज भारत को विकसित देखते हुए भारत विरोधी लोगों को तकलीफ हो रही है ऐसे विचारों से हम लोग को बचाना होगा।
इस विद्यालय के माध्यम से ऐसा युवा पीढ़ी का निर्माण करें जो हिंदुत्व निष्ट और राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत हो जो भारत माता के प्रति समर्पित हो समस्त अभिभावकों से भी आग्रह किया की आप अपने घर के दिवाकर को जग का दिवाकर बनाएं।
और सरस्वती शिशु मंदिर जैसे विद्यालयों में प्रवेश दिलाएं ताकि आपका बालक हमारे आदर्श लव कुश ध्रुव प्रहलाद जैसे तेजस्वी बने इस कार्य के लिए शिशु मंदिर के आचार्य और कार्यकर्ता समर्पित भाव से बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं।
अंत में उन्होंने सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं, और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजकुमार यादव ने सभा अंत में आभार प्रदर्शित किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



