झंडा फहराकर सीएम योगी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- आजादी का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में झंडारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। आजादी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

Aug 15, 2025 - 10:54
 0  162
झंडा फहराकर सीएम योगी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- आजादी का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन

लखनऊ (आरएनआई) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है। जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब 'विकसित भारत' का सपना साकार होगा। यह पावन दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की अमूल्य देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे देश को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ा और सैकड़ों वर्षों की गुलामी से हमें मुक्त कराया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जय हिंद!

जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब 'विकसित भारत' का सपना साकार होगा।

स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.