कलेक्टर, सीईओ जिपं द्वारा जब सिंगवासा गांव के पास किसान के खेत पर पहुंचकर चलाया सुपर सीडर

Sunday, November 10, 2024 - 18:30
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रथम कौशिक के साथ गुना के ग्राम सिंगवासा के पास स्थित कृषक हरदयाल सिंह के बेनीपाल कृषि फार्म पर जाकर खेत पर पहुंचकर न्‍यू हॉलेण्‍ड ट्रैक्‍टर सहित सुपर सीडर यंत्र को चलाकर कृषकों को संदेश दिया कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषक नरवाई न जलाएं, उसे मिट्टी में मिलाकर भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाएं। 

इस दौरान कृषक हरदयाल सिंह ने बताया कि हमारे परिवार के पास लगभग 110 बीघा जमीन है। हम सभी मिलकर आधुनिक कृषि यंत्र सुपर सीडर, कल्‍टीवेटर, रोटावेटर, थ्रेसर, प्‍लाउ, स्‍पेशल मशीन, स्‍पेयर्स जैसे आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग कर गेहूं, धान एवं मक्‍का सहित अन्‍य फसल का उत्‍पादन करते हैं। हमारे द्वारा किसी फसल की नरवाई को जलाया नही जाता है, नरवाई जलाने से भूमि में उपस्थित सूक्ष्‍म जीव जलकर नष्‍ट हो जाते हैं, जिससे जैविक खाद का निर्माण बंद हो जाता है। इसलिए हम आधुनिक यंत्र सुपर सीडर का उपयोग कर नरवाई को नष्‍ट कर एक साथ खेत की जुताई, बखराई, फर्टीलाइजर एवं बीज बोवनी का कार्य करते हैं, जिससे हमें लगभग 15 दिवस के समय की बचत होती है। बार-बार ट्रैक्‍टर को खेत में ले जाना नही पड़ता। नरवाई को जलाना नही पड़ता और इससे भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ती है। 

कलेक्‍टर एवं सीईओ जिपं द्वारा खेत पर पहुंचकर जामफल एवं संतरे के स्‍वादिष्‍ट फल खाये और फसल द्वारा आधुनिक तरीके से फसल उत्‍पादन की प्रशंसा की गई

कलेक्‍टर द्वारा कृषक के कृषि फार्म पर पैदल चलकर उनके द्वारा उत्‍पाद की जा रही फसल, फल एवं फूलदार पौधे का अवलोकन किया और किसान के इस प्रयास की भरपूर प्रशंसा की। कृषि फार्म पर जामफल, संतरे, आम, चीकू जैसे फलदार वृक्ष बड़ी संख्‍या में पाये गये और कलेक्‍टर एवं सीईओ जिला पंचायत द्वारा बगीचे के जामफल एवं संतरे के स्‍वादिष्‍ट फल खाये और उनके द्वारा सभी तरह की फसलों को आधुनिक तरीके से किये जाने की प्रशंसा की और अन्‍य लोगों को भी यह संदेश देने की अपील की गई कि कम भूमि में आधुनिक यंत्रों की सहायता से अधिक से अधिक फसल एवं फल व फूलों का उत्‍पादन किया जाकर अपनी आय को बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान किसान ने बताया कि उनके द्वारा एक बीघा जमीन में लगभग 17 से 18 क्विंटल धान पैदा की जाती है सा‍थ ही अन्‍य फसलों का उत्‍पादन भी बहुत अच्‍छे तरीके से किया जाता है। 

इस दौरान उप संचालक कृषि अशोक कुमार उपाध्‍याय, उप संचालक उद्यानिकी जीएस रघुवंशी एवं कृषि एवं अभियांत्रिकी विभाग के एई संदेश मिश्रा उपस्थित रहे।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User