केंट थाना पुलिस द्वारा दुर्लभ प्रजाति के संरक्षित वन्‍यजीव दुमउ(दो मुंह सांप) के साथ एक को पकड़ा

Sunday, November 10, 2024 - 19:26
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) केंट थाना क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के संरक्षित वन्‍यजीव दुमउ (दो मुंह वाला सांप) के साथ एक व्‍यक्ति को पकड़ा गया है । इस सांप का वैज्ञानिक नाम रेड सेंड बोआ स्‍नेक है, इससे जुड़ी कुछ रूढि़यों के चलते इस सांप की बड़े पैमाने पर स्‍मगलिंग होती है और अंतर्राष्‍ट्रीय डिमांड के चलते विदेशों में इसे 3 करोड़ से 25 करोड़ तक की कीमत पर बेचा जाता है। भारत सरकार द्वारा सन 1972 में इस सांप को संरक्षित जीवों की श्रेणी में रखा गया है।

               
उल्‍लेखनीय है कि विगत दिवस केंट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिंगवासा चक में एक व्‍यक्ति अपने बैग में दो मुंह वाला सांप लेकर घूम रहा है। थाना क्षेत्र में दुर्लभ प्रजाति के वन्‍यजीव दुमउ (दो मुंह वाला सांप) लेकर घूमने की सूचना के मिलते ही सूचना की तस्‍दीक व कार्यवाही हेतु केंट थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्‍काल ग्राम सिंगवासा चक में मुखबिर की बताई जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक व्‍यक्ति अपने हाथ में काले रंग का बैग लिये दिखा। जिसने पूछताछ पर अपना नाम शिवेन्‍द्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह बुन्‍देला उम्र 30 साल निवासी ग्राम बामलौर थाना सोनागिर जिला दतिया का होना बताया । जिसके हाथ में लिये हुए बैग को चैक करने पर उससे दुर्लभ प्रजाति का वन्‍यजीव दुमउ (दो मुंह वाला सांप) बरामद हुआ । जिससे बरामद दुमउ के संबंध में पूछने पर वह इधर-उधर की बातें करने लगा और कोई संतोषप्रद जबाव नहीं दे पाया । जिससे आरोपी शिवेन्‍द्र सिंह बुन्‍देला एवं दुमउ को थाने लाकर आरोपी पर अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग को सूचना दी गई ।  

               
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक महेन्‍द्र बैस, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक धीरेन्‍द्र गुर्जर, आरक्षक विनीत शर्मा, आरक्षक रानू रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक धर्मेन्‍द्र रघुवंशी एवं आरक्षक राजीव सेन की विशेष भूमिका रही हैं।


Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User