कलेक्‍टर ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Saturday, May 16, 2026 - 21:46
Updated: 3 months ago
0
कलेक्‍टर ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता अभियान का शुभारंभ

गुना(आरएनआई)मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसी क्रम में गुना जिले में किसानों को कृषि संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जिले के विकासखण्डों में कृषि रथ के माध्यम से जागरूकता अभियान का शुभांरभ आज से किया गया।  

कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा गुना विकासखण्‍ड के कृषि रथ को हरि झंण्‍डी दिखाकर अभियान की शुरूआत की गयी।

उप संचालक कृषि संजीव शर्मा ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्‍येक विकासखण्डों में एक-एक कृषि रथ का संचालन किया जायेगा। यह रथ 16 मई से 25 मई तक विकासखण्ड क्षेत्र के ग्रामों में जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि क्षेत्रों का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, फसल विविधीकरण को बढावा देने, विभागीय कृषि योजनाओं के प्रचार-प्रसार, प्रधानमंत्री धन-धान्य् कृषि योजना, ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था, पराली प्रबंधन आदि विषयों के संबंध में कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों को जानकारियों प्रदान की जायेगी।

इन रथों के लिए तकनीकी दलों का गठन भी किया गया है। जिसमें कृषि विभाग, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि वैज्ञानिक, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग के अधिकारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User