खेत में लगी आग पर एफआरव्ही स्टाफ ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू, गांव में फैलने से पहले आग बुझाकर संभावित नुकसान को रोका

Saturday, May 16, 2026 - 21:44
Updated: 3 months ago
0
खेत में लगी आग पर एफआरव्ही स्टाफ ने ग्रामीणों की मदद से पाया काबू, गांव में फैलने से पहले आग बुझाकर संभावित नुकसान को रोका

गुना (आरएनआई) गुना जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौहरामपुरा के समीप स्थित एक खेत में आज 16 मई को अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही राघौगढ़ थाना क्षेत्र की एफआरव्ही वाहन तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दल बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचा, जहां पर घटनास्थल के बिल्कुल समीप ही ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण आग के गांव तक पहुंचने और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी । इसी दौरान फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने में विलंब होने पर एफआरव्ही स्टाफ ने साहस, सूझबूझ एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास प्रारंभ करते हुए आग पर तत्काल काबू पाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User